दुखद सूचना— जिंदगी कला के नाम कर दी,मौत भी आई कला के साथ, रिहर्सल के दौरान हुआ हृदयघात प्रसिद्ध रंगकर्मी शेखर जोशी का निधन

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
file photo
यादें शेष- फाइल फोटो शेखर जोशी

new-modern

अल्मोड़ा। जाने माने रंगकर्मी और कुमांऊ लोककलाकार महासंघ के अध्यक्ष शेखर जोशी का आकस्मिक निधन हो गया है। कला के प्रति समर्पित शेखर जोशी एक कार्यक्रम के रिहर्सल में व्यस्त थे अचानक दिल का दौरा पड़ गया। साथी उन्हें अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर सुनते ही कलाकारों में शोक की लहर छा गई। सभी अस्पताल पहुंच गए। दूर दराज से भी शोक संवेदनाएं आने लगी हैं।
बाड़ेछीना निवासी स्वर्गीय जोशी कई दशकों से रंगमंच को और मजबूत बनाने में जुटे थे। वह एक रंगमंचीय कलाकार के अलावा कुशल जादूगर भी थे। साईकिल में हैरतअंगेज कला देख लोग दांतों तले उंगली दबा लेते ​थे। शुक्रवार को वह धारानौला में एक कार्यक्रम की रिहर्सल में व्यस्त थे। रिहर्सल के दौरान ही अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। वह कांपने लगे जिसे शुरू में सभी ने कार्यक्रम में उनके पूरी तरह डूब जाने की प्रक्रिया समझी लेकिन नीचे गिरते ही आनन फानन मे ंउन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई है।
इधर उनके निधन का समाचार सुन कलाजगत में शोक छा गया। वरिष्ठ रंगकर्मी चंदन बोरा,दीवान कनवाल,आलोक वर्मा,बिमला बोरा, गोविंद बिष्ट,प्रकाश बिष्ट, रमेश लाल, प्रकाश भट्ट,गोपाल सिंह च​म्याल,मनमोहन चौधरी, नवीन बिष्ट,देवेन्द्र भट्ट, राजेन्द्र प्रसाद,ममता वाणी, ललित बिष्ट, आशीर्वाद गोस्वामी,संदीप नयाल, महेन्द्र महरा,कमल जोशी,महिपाल मेहता,ध्रुव टम्टा,समाजसेवी दरबान सिंह रावत,
प्रकाश भट्ट,गिरिश जोशी,गोपाल दत्त भट्ट,चन्द्रशेखर पान्डे,सुनील कुमार गणेश वर्मा,दुर्गा दत्त भट्ट,नन्दन सिंह गुसाइ, कांग्रेस के लमगड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दिवान सतवाल,धीरेंद्र बोरा, मनोज रावत,किशन रावत, रमेश बिष्ट, भैरव दत्त पांडे,चंदन बोरा, डा. ललित जोशी योगी ने गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
उत्तरा न्यूज भी नियति की इस असमायिक चोट पर हतप्रभ है और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता है|