वर्दी पहन कर नकली इंस्पेक्टर पहुंची थाने और पुलिस कर्मियों को हड़काया लेकिन एक गलती से खुल गई पूरी पोल

एक युवती पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर थाने पहुंच गई। थाने में पुलिस कर्मियों को देखकर उन पर रौब भी झड़ने लगी। युवती अपने साथ…

एक युवती पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर थाने पहुंच गई। थाने में पुलिस कर्मियों को देखकर उन पर रौब भी झड़ने लगी। युवती अपने साथ आई महिला के पति के खिलाफ दी गई शिकायत पर कार्रवाई करने का दबाव बना रही थी।

शक होने पर पुलिस ने पोस्टिंग सहित कई अन्य चीज युवती से पूछी तो उसकी पोल खुल गई जिसके बाद इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को भी दी गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


आरोपी युवती को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद मामला दर्ज करके महिला को 2 दिन की रिमांड पर लिया गया है।


बताया जा रहा है कि शाम को महिला थाना में महिला इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर युवती थाने में तैनात मुख्य सिपाही ज्योति को बताया कि उसकी जानकार महिला सुदेश ने पहले गोहाना थाने में पति के खिलाफ शिकायत दी थी लेकिन वहां कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए अब वह यहां शिकायत दर्ज कराना चाहती है।


प्रियंका ने खुद का परिचय रोहतक में तैनात महिला इंस्पेक्टर प्रियंका के रूप में दिया।
महिला पुलिसकर्मी ज्योति को प्रियंका के तौर तरीके और जवाबों पर संदेह हुआ तो उसकी पोस्टिंग और अनौपचारिकताओं के बारे में पूछा। इसके बारे में प्रियंका कोई जवाब नहीं दे पाई।

संदेह होने पर ज्योति ने तुरंत उच्च अधिकारियों को इस बारे में बताया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर उससे पूछताछ की। जिसके बाद उसका भेद खुल गया और उसे हिरासत में ले लिया गया।


पूछताछ करने पर युवती ने अपना परिचय भिवानी जिले के प्रहलादगढ़ गांव की रहने वाली प्रियंका के तौर पर दिया। उसने बताया कि वह इस समय कथुरा गांव में सोनू नामक युवक के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रह रही है। उसके साथ सुदेश नामक एक महिला भी थी जो गोहाना की मांगे राम कॉलोनी में रहती थी और उसने अपने पति चरण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले में प्रियंका उसकी पैरवी करने आई थी।


प्रियंका के साथ आई महिला सुदेश कथूरा गांव की रहने वाली है और उसकी शादी गोहाना में हुई है। पति के साथ अनबन के कारण वह अपने गांव में रहकर कपड़े सिलाई का काम करती है।


वहीं, लिव इन में रहने वाली प्रियंका कपड़े सिलवाने के लिए सुदेश के पास आई थी। इसी दौरान सुदेश ने प्रियंका को अपने पारिवारिक विवाद के बारे में बताया था, जिसके बाद प्रियंका ने खुद को पुलिस में बताकर उसकी मदद करने का दावा किया था।


प्रियंका के कहने पर सुदेश ने गोहाना शहर थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई लेकिन फिर उसे वापस ले लिया। उसने थाने में लिखित रूप में दिया था कि वहां कोई कार्रवाई नहीं चाहती है।

प्रियंका ने उसे विश्वास दिलाया कि सोनीपत महिला थाने में उसकी जानकारी प्रभारी है और वहां शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई करवाएंगी। इसी झांसे में आकर महिला शिकायत दर्ज कराने महिला थाने पहुंची थीं, जहां प्रियंका की असलीयत सामने आई।


आरोपित युवती पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर थाने आई थी और खुद को रोहतक, गुरुग्राम और नारनौल में एसएचओ बता रही थी। पूछताछ में विरोधाभास पाए जाने पर संदेह हुआ और उसकी असलियत सामने आ गई।

पूछताछ के लिए आरोपित युवती को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पता लगाया जाएगा कि क्या वो पहले भी ऐसा कर चुकी है। किसी मामले में उसकी संलिप्तता तो नहीं है।