Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Shakti Dubey UPSC Topper: जानिए कौन है यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे? जिनके रोल मॉडल है उनके पिता, 7 साल की कड़ी मेहनत रंग लाई

PSC CSE के फाइनल रिजल्ट में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने फर्स्ट रैंक हासिल की है। दूसरे स्थान पर हर्षिता गोयल रही हैं। कुल 1000…

PSC CSE के फाइनल रिजल्ट में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने फर्स्ट रैंक हासिल की है। दूसरे स्थान पर हर्षिता गोयल रही हैं। कुल 1000 से अधिक कैंडिडेट शॉर्टलिस्ट हुए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

यूपी के प्रयागराज जिले के रहने वाली शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंकिंग वन हासिल की। 7 साल की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार शक्ति दुबे आईएएस ऑफिसर बनने जा रही हैं।


प्रयागराज में जन्मी शक्ति दुबे एक मध्यम परिवार से आती हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा और ग्रेजुएशन की पढ़ाई प्रयागराज से ही पूरी की। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। पीजी होने के बाद उन्होंने 2018 से सिविल सेवा की तैयारी शुरू की थी।


यूपीएससी इंटरव्यू में शक्ति दुबे ने अपने बारे में बात करते हुए यह बताया था कि सिविल सेवा में शामिल होने के अपने फैसले का यह सारा श्रेय अपने परिवार को देती हैं। शक्ति के पिता पुलिस सर्विस में और उन्होंने पिता से प्रेरित होकर यह फैसला लिया था।


उन्होंने इंटरव्यू में यह भी बताया कि बीएचयू में रहते हुए उन्होंने यह भी सोच लिया था कि पुलिस कैसे सब की सुरक्षा करती है। ऐसे में उन्होंने बड़े पैमाने पर सिविल सेवा में जाने के बारे में सोचा।


शक्ति दुबे ने अपने करियर के निर्णय में अपने माता-पिता की भूमिका को भी स्वीकार किया और कहा था कि सिविल सेवा का विकल्प चुनने से पहले उन्होंने उनसे सलाह ली थी और वे पूरी यात्रा में उनके साथ खड़े रहे।