शादी से लौटते समय दोस्तों को भारी पड़ा मस्ती करना, नहर में लगाई डुबकी और हो गई मौत, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से दो लोगों के डूबने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नहर में नहाने के…

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से दो लोगों के डूबने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नहर में नहाने के दौरान दोस्त डूब गए। इन युवकों की आखिरी छलांग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें आप देख सकते हैं कि युवक तेज बहाव के कारण खुद को संभाल नहीं पाए और डूब गए।


धामपुर के मोहल्ला मोहल्ला नई सराय नई बस्ती निवासी आदिल (29 वर्ष) पुत्र जमील, जीशान (25 वर्ष) पुत्र रईस, सलमान, आरिफ व दानिश गुरुवार सुबह शादाब पुत्र छोटे की बारात में बिजनौर शहर स्थित एक बैंक्वेट हाल में आए थे। शाम करीब पांच बजे पांचों लोग कार से धामपुर के लिए चले।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


करीब 5:30 बजे झालू पहुंचने पर युवक बारूकी वाली नहर में नहाने लगे।
इसी दौरान आदिल व जमील नहर में ज्यादा आगे की तरफ नहाने चले गए जबकि सलमान और आरिफ पीछे नहा रहे थे। उनके साथ ही दबिश कार में ही बैठा था इस दौरान नहर का पानी तेज हो जाने से युवक डूबने लगे। शोर सुनकर सलमान और आरिफ को बचा लिया गया लेकिन पानी के तेज बहने आदिल और जीशान बह गए।


सूचना पर सीओ सिटी संग्राम सिंह, नायब तहसीलदार श्याम सुंदर बैंस, एसओ हल्दौर पुष्कर सिंह मेहरा, झालू चौकी प्रभारी सुभाष सिंह, चेयरमैन लोकेन्द्र चौधरी व पूर्व चेयरमैन शहजाद मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से बहे युवकों को तलाश कराया।

गोताखोरों की टीम युवकों की तलाश में जुट गई। हालांकि 15 घंटे बाद दोनों के शव नहर में काफी दूर बरामद हुआ। शनिवार को आदिल और जीशान की नहर में आखिरी छलांग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।


एक मिनट के वीडियो में तीन दोस्त छलांग लगाते नजर आ रहे है, जबकि एक दोस्त पहले से नहर में तैरता दिखाई दे रहा है। अचानक पानी का बहाव तेज होने पर दोनों दोस्त डूबते दिखाई दे रहे हैं।