Uttarakhand Board Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड ने पहली बार किया ऐसा, स्कूलों को भेजा गया ऑनलाइन टेबुलेशन रजिस्टर

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट अब जारी हो चुका है और इसके साथ ही टेबुलेशन रजिस्टर भी हाई स्कूल व इंटर स्कूलों को भेज दिया गया…

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट अब जारी हो चुका है और इसके साथ ही टेबुलेशन रजिस्टर भी हाई स्कूल व इंटर स्कूलों को भेज दिया गया है। टेबुलेशन रजिस्टर को टीआर के नाम से जाना जाता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


यह एक ऐसा रजिस्टर होता है जो परीक्षा के नतीजे को व्यवस्थित तरीके से दर्ज करने और संग्रहित करने के लिए उपयोग किया जाता है।


क्‍या होता है टेबुलेशन रजिस्टर?


एक तरह से यह परीक्षा के परिणाम का मूल रिकॉर्ड होता है। यह विभाग में परीक्षा परिणाम को एक साथ रखने व जचने के काम आता है। टेबुलेशन रजिस्टर में परीक्षा के परिणामों को छात्र के नाम अनुक्रमांक नंबर विषय प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक और उत्तीर्ण श्रेणी के साथ व्यवस्थित ढंग से रखा जाता है।


पहली बार उत्तराखंड बोर्ड भी टेबुलेशन रजिस्टर को स्कूलों को ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा जिससे स्कूलों को परिणाम को रखने में आसानी हो। उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने बताया कि टेबुलेशन रजिस्टर के आधार पर स्कूल अपने यहां दसवीं के उर्त्तीण अभ्यर्थियों को सीधे 11 वीं में प्रवेश दे सकेंगे।


टेबुलेशन रजिस्टर प्राप्त होते तत्काल अपने यहां के अभ्यर्थियों की पूरी जानकारी मिल जाएगी। पहले अंक प्रमाण पत्र आने स्कूलों को भेजने के बाद प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होती थी जिसमें काफी समय लग जाता था लेकिन अब इस प्रक्रिया से अभ्यर्थियों की जानकारी तुरंत मिल जाएगी।


सिमल्टी ने बताया कि पहले 15 दिन अंक प्रमाण पत्र फर्म से छपकर आने में लगता था। लेकिन इस बार अंक प्रमाण पत्र में छपकर आने में एक सप्ताह का ही समय लगेगा।करीब 3500 हाईस्कूल व इंटर के स्कूलों की आईडी बनाई गई है।