Rail Platform Tickets: रेलवे ने किया बड़ा फैसला, अब 18 अप्रैल से नहीं दिया जाएगा प्लेटफार्म टिकट

email image link गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है।…

गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है।

सेंट्रल रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को देखते हुए चार प्रमुख स्टेशनों पर 18 अप्रैल से 15 मई तक प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर अस्थाई रोक लगा दी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अब इन तारीखों के बीच आप अपने परिजनों को ट्रेन पकड़वाने या विदा करने जा रहे हैं तो आपको स्टेशन के बाहर से ही उन्हें अलविदा कहना पड़ेगा ।


कहां-कहां लागू होगा नया नियम?


रेलवे ने यह रोक मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT), लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT), कल्याण और पुणे स्टेशन पर लागू की है। इन स्टेशनों पर रोजाना लाखों की संख्या में यात्री आते-जाते हैं, और गर्मी की छुट्टियों में यह संख्या और भी बढ़ जाती है।


क्यों लिया गया यह फैसला?


हाल ही में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ के दौरान भगदड़ की स्थिति बनी हुई थी जिसे लेकर रेलवे पहले से ही सतर्क हो गया था। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ खास तौर पर दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, लखनऊ और सूरत जैसे बड़े स्टेशनों पर बढ़ाने की संभावना है।इसलिए वहां किसी तरह की रोक लगाई जा सकती है


किन्हें मिलेगी छूट?


हालांकि, कुछ विशेष श्रेणी के लोगों को इस रोक से छूट दी गई है:


वरिष्ठ नागरिक (Senior Citizens)
बीमार या असहाय व्यक्ति
बच्चे और अनपढ़ यात्री
स्वयं देखभाल न कर सकने वाली महिलाएं
इनके साथ यात्रा करने वाले व्यक्ति को स्टेशन में प्रवेश की अनुमति होगी, बशर्ते वे प्लेटफॉर्म टिकट ले सकें।