Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अब एयरटेल के यूजर्स की हो गई मौज, घर बैठे 10 मिनट में मिल जाएगा नया सिम, जाने डिटेल

एयरटेल ने अपने करोड़ों यूजर्स को घर बैठे सिम डिलीवर करने की खास सुविधा दी है। इसके लिए भारतीय एयरटेल ने ऑनलाइन डिलीवरी पार्टनर के…

एयरटेल ने अपने करोड़ों यूजर्स को घर बैठे सिम डिलीवर करने की खास सुविधा दी है। इसके लिए भारतीय एयरटेल ने ऑनलाइन डिलीवरी पार्टनर के तौर पर Blinkit के साथ साझेदारी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


अब यूजर्स घर बैठे 10 मिनट में एयरटेल का सिम का सकते हैं। एयरटेल की इस सर्विस को देश के 16 शहरों में शुरू कर दी गई है। जल्द ही, इसके शहरों की संख्यां बढ़ाई जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को इसका फायदा मिल सके।


एयरटेल का नया सिम ऑर्डर करने के लिए यूजर्स को ब्लैंकेट पर केवल ₹49 देने होंगे पेमेंट करने के बाद यूजर्स को 10 मिनट के अंदर नया सिम मिल जाएगा। सिम कार्ड डिलीवर होने पर यूजर को आधार बेस्ड केवाईसी करनी होगी ताकि नंबर एक्टिवेट हो सके। एयरटेल ने या सुविधा प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए शुरू किया।


यूजर्स सिम डिलीवर होने के बाद मौजूद पोस्टपेड या फिर प्रीपेड प्लान को चुन सकते हैं।मोबाइल नंबर एक्टिव होने के बाद यूजर एयरटेल थैंक्स एप के माध्यम से नंबर पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जान सकते हैं।


अगर यूजर्स को किसी तरह की असुविधा होती है तो वह एयरटेल के हेल्पलाइन नंबर 9810012345 पर कॉल कर सकते हैं। सिम डिलीवर होने के 15 दिनों के अंदर यूजर को अपना एयरटेल का सिम एक्टिवेट करवाना होगा। नहीं तो, एयरटेल का सिम कंपनी द्वारा ब्लॉक कर दिया जाएगा।


एयरटेल यूजर्स को Blinkit के जरिए सिम कार्ड डिलीवरी की सुविधा फिलहाल दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, अहमदाबाद, सूरत, चेन्नई, भोपाल, इंदौर, बेंगलुरू, मुंबई, पुणे, लखनऊ, जयपुर, कोलकाता और हैदराबाद में उपलब्ध है।

जल्द ही, इन 16 महानगरों के अलावा देश के अन्य टीयर 2 और टीयर 3 शहरों में सिम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।