उत्तराखंड में पंचायत चुनाव पर फिर लग सकता है ब्रेक

देहरादून। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव पर एक बार फिर से ब्रेक लग सकता है। दरअसल मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में ओबीसी आरक्षण के लिए…

देहरादून। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव पर एक बार फिर से ब्रेक लग सकता है। दरअसल मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में ओबीसी आरक्षण के लिए अध्यादेश नहीं आया, वहीं प्रदेश में चारधाम यात्रा भी इसी माह से शुरू होने वाली है। इन सब परिस्थितियों को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि पंचायत चुनाव में देरी हो सकती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताते चलें कि पंचायत चुनाव से पहले ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए पंचायत एक्ट में संशोधन होना है जिसके बाद शासनादेश, आरक्षण सहित सूचियों का अनंतिम प्रकाशन एवं आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी।