उपनल आउटसोर्स कर्मियों के नियमितीकरण के लिए जल्द बनाई जाएगी नीति, कोर्ट केस की भी होगी समीक्षा: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुनः बड़ी घोषणा करते हुए उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल आउटसोर्स कर्मियों के…

देहरादून। शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुनः बड़ी घोषणा करते हुए उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल आउटसोर्स कर्मियों के नियमितीकरण के लिए जल्द नीति बनाने और कोर्ट केस की समीक्षा करने की बात कही है।

दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन, देहरादून में उपनल कर्मचारी महासंघ द्वारा आयोजित धन्यवाद, अभिनन्दन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उपनल कर्मचारी महासंघ ने भी उपनल कर्मियों के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति बनाए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका अभिनंदन किए जाने पर सभी उपनल कर्मचारियों को धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि राज्य सरकार एक ठोस और प्रभावी नीति बनाकर जल्द ही उपनल के कर्मचारियों को नियमित करने का कार्य प्रारंभ करेगी। जिसे चरणबद्ध तरीके से तय समय सीमा के अंदर किया जाएगा। उन्होंने कहा इस नियमितीकरण प्रक्रिया से उपनल कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा एवं उनके भीतर आत्मसम्मान की भावना और भी अधिक प्रगाढ़ होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई वर्षों से उपनल के अधिकारी, कर्मचारी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा धरने के दौरान उपनल कर्मचारियों पर लगे मुकदमों की भी समीक्षा की जाएगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, एम.डी. ब्रिगेडियर जे. एन बिष्ट, उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महामंत्री विनय प्रसाद, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।