Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

500 की पार्किंग भी नहीं रोक पाई सैलानियों का सैलाब, नैनीताल जाम में तब्दील

नैनीताल में इन दिनों पर्यटन सीजन चरम पर है और हजारों की संख्या में पर्यटक हर रोज यहां पहुंच रहे हैं। मगर प्रशासन की लाख…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

नैनीताल में इन दिनों पर्यटन सीजन चरम पर है और हजारों की संख्या में पर्यटक हर रोज यहां पहुंच रहे हैं। मगर प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। वाहन दबाव को कम करने के लिए प्रशासन ने पार्किंग शुल्क 500 रुपये तक कर दिया, लेकिन इसका असर जमीनी स्तर पर नज़र नहीं आ रहा है।

सप्ताहांत पर नैनीताल आने वाले सभी रास्तों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। बल्दियाखान, तल्लीताल, मल्लीताल और रूसी बाईपास जैसे प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। कई पर्यटक तो इस कदर परेशान हुए कि अपने वाहन रास्ते में ही खड़े कर पैदल ही शहर की ओर बढ़ने लगे।

हालात इतने बिगड़े कि शहर के भीतर बनाए गए अस्थायी पार्किंग स्थल भी भर गए और वाहनों को खड़ा करने की जगह तक नहीं बची। इसके चलते जाम की स्थिति और गंभीर हो गई।

स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि केवल शुल्क बढ़ाने से समस्या हल नहीं होगी। जब तक वैकल्पिक मार्गों का निर्माण, सुविधाजनक पार्किंग की व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण के सख्त इंतजाम नहीं होते, तब तक हर सीजन में नैनीताल इसी तरह ठहर जाएगा।