व्हाट्सएप यूजर्स के लिए साइबर अलर्ट, सरकार ने जताई डेटा चोरी की आशंका

देश में डिजिटल सुरक्षा को लेकर सरकार लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी कड़ी में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत इंडियन कंप्यूटर…

देश में डिजिटल सुरक्षा को लेकर सरकार लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी कड़ी में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-IN) ने व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं के लिए एक अहम चेतावनी जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप में कुछ ऐसी तकनीकी खामियां सामने आई हैं, जिनका फायदा साइबर अपराधी उठा सकते हैं और यूजर्स की निजी जानकारियों को निशाना बना सकते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

सरकारी एजेंसी की ओर से सामने आई चेतावनी में बताया गया है कि ये खामियां व्हाट्सएप के डेस्कटॉप वर्जन में पाई गई हैं, जिन्हें कंप्यूटर या लैपटॉप पर इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे ऐप्स के जरिए हैकर्स यूजर्स के पर्सनल डेटा तक पहुंच बना सकते हैं। CERT-IN ने इसे हाई-सेवेरिटी लेवल का मामला मानते हुए यूजर्स से तुरंत सतर्कता बरतने को कहा है।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एजेंसी ने सुझाव दिया है कि यूजर्स व्हाट्सएप के डेस्कटॉप वर्जन को फौरन अपडेट करें ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके। साथ ही, अनजान नंबरों से आए मैसेज का जवाब न देने और संदिग्ध संपर्कों को ब्लॉक करने की सलाह भी दी गई है। अपडेट के जरिए इन खामियों को दूर किया जा सकता है और डिवाइस को सुरक्षित रखा जा सकता है।

सरकार की यह चेतावनी एक बार फिर यह साबित करती है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सुरक्षा को लेकर लापरवाही गंभीर परिणाम ला सकती है। ऐसे में जरूरी है कि यूजर्स समय-समय पर अपने ऐप्स को अपडेट करें और सतर्क रहें।