दिल्ली में तीन दिन तेज हवाएं, फिर बढ़ेगी भीषण गर्मी , हवा की गति 30 किमी प्रति घंटा, 8 अप्रैल तक तापमान 41 डिग्री पार

दिल्ली और एनसीआर में इस सप्ताह मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले तीन दिनों…

दिल्ली और एनसीआर में इस सप्ताह मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक राजधानी में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे मौसम में कुछ हल्की ठंडक बनी रहेगी। तीन अप्रैल को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और हवा की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कुछ मौकों पर यह 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी जा सकती है। इसी दिन अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

चार और पांच अप्रैल को भी इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है, जहां हवा की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रह सकती है और कभी-कभी 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

छह अप्रैल से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है, जहां अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सात और आठ अप्रैल को तापमान और अधिक बढ़ सकता है, जिससे अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी कमोबेश यही स्थिति बनी रहेगी। तेज हवाओं के बाद बढ़ते तापमान से गर्मी का असर अधिक महसूस किया जा सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी।