Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

सोशल मीडिया की लत से खराब हो रही है लड़कियों की हेल्थ, रिपोर्ट में हुआ हैरान करने वाला खुलासा

आज के युवा वर्ग अपना अधिक से अधिक समय सोशल मीडिया पर बिताना पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका ज्यादा प्रयोग…

आज के युवा वर्ग अपना अधिक से अधिक समय सोशल मीडिया पर बिताना पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका ज्यादा प्रयोग हमारे शरीर के लिए हानिकारक है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उत्तर प्रदेश के बरेली में सोशल मीडिया की लत के कारण कई लड़कियां गंभीर बीमारियों का शिकार हो गई है।


हाल में एक सर्वेक्षण में पाया गया जिसमें कई लड़कियां शामिल थी। सर्वे में देखा गया की लड़कियों ने सोशल मीडिया की लत के कारण मानसिक संबंधी समस्याएं, नींद की कमी और अन्य गंभीर बीमारियां लगातार बढ़ रही हैं।


सर्वे के अनुसार किशोरियों में मासिक धर्म की अनियमितता के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी मुख्य वजहें असंतुलित खानपान, शारीरिक गतिविधियों में कमी और सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताना हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर में हार्मोन असंतुलन यह समस्या पैदा करता है। इसका परिणाम तनाव, गलत दिनचर्या, अधिक मोबाइल उपयोग और शारीरिक गतिविधियों की कमी हो सकता है।


आईए जानते हैं कि सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल करने से शरीर को क्या-क्या नुकसान होते हैं-


सोशल मीडिया पर दूसरों की जिंदगी को देखकर खुद को कम समझना या चिंता करना हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है इससे इंसान अवसाद का शिकार हो रहा है।


सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करने से नींद में कमी और नींद की गुणवत्ता में गिरावट आ रही है।

सोशल मीडिया पर दूसरों से अपनी तुलना करना भी बेहद खतरनाक है। इसमें अब लोग अपना आत्म सम्मान कम कर रहे हैं।


सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने से वास्तविक दुनिया में लोगों से कम संपर्क हो सकता है, जिससे कई बार अकेलेपन महसूस हो सकता है।


सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल करने से कैसे बचें-


अगर आपको भी सोशल मीडिया के लत लग गई है और आप इससे बचना चाहते हैं तो आपको मनो चिकित्सक की मदद लेना चाहिए।


सोशल मीडिया का इस्तेमाल रात को सोने से 2 घंटे पहले ही बंद कर देना चाहिए।


सोशल मीडिया से बचने के लिए अपनी पहुंच से मोबाइल को दूर रखें।