हरिद्वार में सड़कों पर महिलाएं खुलेआम कर रही थी ऐसी गंदी हरकत कि लोगों को शर्म से झुकानी पड़ी नजरे, फिर बुलानी पड़ी पुलिस

रेलवे स्टेशन के आसपास राहगीरों को अश्लील इशारे कर रही 6 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी को शांति भंग करने को…

रेलवे स्टेशन के आसपास राहगीरों को अश्लील इशारे कर रही 6 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी को शांति भंग करने को लेकर चालान भी कर दिया गया है।

सीओ सिटी शिशुपाल नेगी का कहना है कि रेलवे स्टेशन के आसपास से पुलिस को कुछ दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही थी कि कुछ बाहर की महिलाएं शाम के समय यहां आकर यात्रियों को अश्लील इशारे करती हैं और अपनी तरफ आकर्षित करती है, जिससे धर्म नगरी की छवि धूमिल हो रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


शहर कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया। कोतवाली लाकर पूछताछ करने पर महिलाओं ने अपने नाम शिवानी निवासी धीरवाली ज्वालापुर, शबनम निवासी ग्राम मलेर कोटला, जिला संगरूर, पंजाब हाल निवासी जगजीतपुर, मीनू निवासी बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाल निवासी ऋषिकुल, सपना निवासी स्टेट बैंक चौराहा, सुभाषनगर, मथुरा उत्तर प्रदेश हाल निवासी ऋषिकेश, आरती निवासी राउरकेला, ओडिशा हाल निवासी ऋषिकेश, मुन्नी देवी निवासी नागलसोती भागूवाला, बिजनौर हाल निवासी हरिद्वार बताए।


कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। पुलिस टीम में एसएसआइ वीरेंद्र रमोला, उपनिरीक्षक सुनील पंत, उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल, महिला उपनिरीक्षक सोनल रावत, महिला हेड कांस्टेबल शारदा, कांस्टेबल आनंद तोमर, महिला कांस्टेबल भारती रावत, होमगार्ड प्रीति व बानो शामिल है।