Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

UP Sarkari Naukri 2025: यूपी में खत्म हुआ 3 साल का इंतजार, इस बड़ी परीक्षा की आ गई तारीख

उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि…

उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश हायर एजुकेशन सर्विस कमिशन की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का इंतजार अब खत्म हो गया है। यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। ऐसे में कैंडीडेट्स अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश हायर एजुकेशन सर्विस कमीशन (UPPHESC) की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2022 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 29 अगस्त 2022 तक का समय दिया गया था।

परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है।यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल और 17 अप्रैल 2025 को होगा। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से चार-पांच दिन पहले जारी कर दिया जाएगा।

इसमें आवेदन करने वाले अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uphesc.org पर जाएं।

वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर।अब UPPHESC Assistant Professor Exam Hall Ticket के लिंक पर जाएं।

यहां Download Admit Card के लिंक पर।

अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।


यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 981 खाली पदों पर भर्तियां होनी है। इसमें हिंदी के लिए 80 पद, इंग्लिश के लिए 62 पद, इकोनॉमिक्स के लिए 60 पद और कैमिस्ट्री के लिए 70 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके अलावा अन्य भर्तियां अलग-अलग पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।