ड्रीम11 ने बदली किसान के बेटे की किस्मत, छत्तीसगढ़ के जगन्नाथ सिंह ने जीते 1 करोड़ रुपये

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में एक किसान के बेटे जगन्नाथ सिंह सिदार ने अपनी क्रिकेट समझ और रणनीति के दम पर ड्रीम11 फैंटेसी…

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में एक किसान के बेटे जगन्नाथ सिंह सिदार ने अपनी क्रिकेट समझ और रणनीति के दम पर ड्रीम11 फैंटेसी क्रिकेट में एक करोड़ रुपये जीतकर सबको चौंका दिया। आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाले जगन्नाथ को यह बड़ी सफलता 23 मार्च को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में मिली, जहां उन्होंने एक बेहतरीन टीम बनाकर लीडरबोर्ड में टॉप स्थान हासिल किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इस मुकाबले में उन्होंने जे. डफी को कप्तान और एच. राउफ को उपकप्तान बनाया, जिससे उनकी टीम को कुल 1138 पॉइंट मिले और वह एक करोड़ रुपये के इनाम के हकदार बन गए। उनकी इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। लहरगोढ़ीकलां गांव में उनके घर के बाहर जश्न का माहौल बन गया, मिठाइयां बांटी गईं और हर कोई उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा था।

अपनी जीत को लेकर उत्साहित जगन्नाथ ने बताया कि उन्होंने अब तक सात लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए हैं, जबकि बाकी राशि धीरे-धीरे मिल रही है। इस इनाम से वह अपने कच्चे मकान को पक्का और बड़ा बनाने का सपना पूरा करेंगे, अपने पिता के इलाज पर खर्च करेंगे और खेती के लिए एक ट्रैक्टर खरीदेंगे ताकि उनका परिवार आर्थिक रूप से और मजबूत हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी किस्मत इस तरह बदल जाएगी। यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उनकी यह जीत इस बात का प्रमाण है कि सही रणनीति, मेहनत और क्रिकेट की गहरी समझ से कोई भी अपनी तकदीर बदल सकता है।