जनता से सीधा संवाद, कानून-व्यवस्था और पर्यटकों की सुरक्षा होगी प्राथमिकता – नव नियुक्त आईजी रिधिम अग्रवाल

उत्तराखंड के कुमाऊं परिक्षेत्र की नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रिधिम अग्रवाल ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया और अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने क्षेत्र में…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उत्तराखंड के कुमाऊं परिक्षेत्र की नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रिधिम अग्रवाल ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया और अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने क्षेत्र में नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने की प्रतिबद्धता जताई है, जिससे युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके और नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई हो।

इसके अलावा, आगामी पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए, आईजी अग्रवाल ने पर्यटकों के लिए बेहतर यातायात सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया है, ताकि वे कुमाऊं के सुंदर स्थलों का बिना किसी असुविधा के आनंद ले सकें। उन्होंने पूरे मंडल में अपराध पर सख्त नियंत्रण रखने, जनता के साथ सीधे संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने की बात कही है। आईजी अग्रवाल ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता एवं पर्यटकों की सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।

कुमाऊं मंडल में वर्तमान में वंदना सिंह नैनीताल जिले की जिलाधिकारी हैं। पिथौरागढ़ जनपद की एसपी रेखा यादव तेजतर्रार आईपीएस अधिकारियों में गिनी जाती हैं। हल्द्वानी नगर निगम की नगर आयुक्त की जिम्मेदारी वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी ऋचा सिंह संभाल रही हैं।