आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने किया सुसाइड, घर में फंदे से लटका मिला शव

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर का शव घर के अंदर फंदे पर लटका हुआ मिला।…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर का शव घर के अंदर फंदे पर लटका हुआ मिला। वह गुरुवार को रात को ड्यूटी से लौटा था। खाना खाने के बाद सोने के लिए वह कमरे में चले गए। शुक्रवार की सुबह उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला।

डॉग स्क्वाड और पुलिस ने छानबीन की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

झांसी के प्रेम नगर थाना इलाके में नगर निवासी भगवान दास वर्मा आफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। वह आरपीएफ के डॉग स्क्वायड में तैनात थे। बृहस्पतिवार की रात वह ड्यूटी से घर लौटे। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह आठ बजे उन्हें ड्यूटी पर जाना था। जब वे काफी देर तक नहीं जगे तो बेटा उन्हें जगाने पहुंचा।

दरवाजा खटखटाने पर अंदर से जब कोई आवाज नहीं आई तो बेटे ने खिड़की से झांककर देखा तो पिता का शव फंदे पर लटक रहा था। यह देखकर बेटे की चीख निकल गई। चीख पुकार सुनने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर आ गए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।