द्वाराहाट नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों ने ली शपथ

द्वाराहाट (अल्मोड़ा), 6 फरवरी – नगर पंचायत द्वाराहाट में आज नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। नगर…

द्वाराहाट (अल्मोड़ा), 6 फरवरी – नगर पंचायत द्वाराहाट में आज नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। नगर पंचायत सभागार में आयोजित समारोह में उप जिलाधिकारी सुनील कुमार राज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष संगीता आर्या को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद चारों वार्डों से निर्वाचित सभासदों को भी शपथ दिलाई गई।

शपथ लेने वाले सभासद:

  • हाट वार्ड – निरंजन कुमार साह
  • शीतलापुष्कर वार्ड – नवीन कुमार साह
  • बाजार वार्ड – रेखा देवी
  • विद्यापुर कनार वार्ड – नीतू देवी

शपथ ग्रहण के बाद आयोजित सम्मान समारोह में अध्यक्ष संगीता आर्या और सभी सभासदों ने नगर के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समर्थकों ने नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में नगर को एक आदर्श नगर बनाने की बात कही। विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र किरौला ने भी नगर के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जीवन सिंह रावत, थाना प्रभारी अशोक कुमार, केपीएस अधिकारी, जोधा सिंह बिष्ट, देब सिंह अधिकारी, कमल साह, जगदीश रौतेला, भगवान चौधरी, दिनेश आर्या सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण समारोह का संचालन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पंचायत प्रशासन और स्थानीय जनता की सक्रिय भागीदारी रही।