1 फरवरी से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में राहत, घरेलू सिलेंडर पर स्थिरता बनी रही

1 फरवरी की सुबह आम जनता के लिए राहत भरी खबर आई है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

1 फरवरी की सुबह आम जनता के लिए राहत भरी खबर आई है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें

1 फरवरी 2025 से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ₹7 तक की कटौती की गई है। विभिन्न शहरों में नई कीमतें इस प्रकार हैं:

दिल्ली: ₹1,797 (पहले ₹1,804)

मुंबई: ₹1,749.50 (पहले ₹1,756)

कोलकाता: ₹1,907 (पहले ₹1,911)

चेन्नई: ₹1,959.50 (पहले ₹1,966)

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर

1 अगस्त 2024 से 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली: ₹803

मुंबई: ₹802.50

कोलकाता: ₹829

चेन्नई: ₹818.50

बजट से पहले जनता को मिली राहत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2025 पेश करेंगी। इससे पहले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती आम लोगों और व्यवसायों के लिए राहतभरी खबर है। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को अभी कीमतों में कमी का इंतजार करना होगा।