shishu-mandir

जांच आदेश के बाद कार्यदाई संस्था में हड़कंप

Newsdesk Uttranews
2 Min Read


अल्मोड़ा। 10 करोड़ रूपए की लागत से बन रहे कोसी इंटेकवेल की जाॅच के आदेश आने के बाद कार्यदायी संस्था में हड़कंप है। ज्ञात हो कि विपक्ष सहित सत्तारूढ़ दल के कुछ नेताओं ने इसी जाॅच को लेकर मुख्यमंत्री से जाॅच की मांग की थी। बीते मई माह में इसमें काम में देरी, गुणवत्ता में कमी आदि विशयों पर मुख्यमंत्री से एसआईटी जाॅच को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल सर्वाधिक मुखर हुए थे। लंबे समय तक इसी जाॅच के कोई आदेश् न आने पर स्वयं भाजपा नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप लग रहे थे। इसी बीच भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुनः मुख्यमंत्री से इसकी जाॅच के लिखित आदेश नियोजन विभाग से करवाकर कर सबको चौंका दिया। इधर पेयजल निगम द्वारा इस बीच काम मे तेजी दिखाते हुए इसके कार्य को तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। इस विषेश प्रकार की जाॅच में विशेषज्ञों का एक दल निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की लैब जाॅच करेंगी। अगर यह जाॅच सही ट्रेक पर चली और इस बीच कोई राजनीतिक हस्तक्षेप न हुआ तो तय है कि इस इंटेकवेल निर्माण प्रकरण में अनेकों की गर्दन फंस सकती है। फिलहाल पेयजल और स्वच्छता विभाग उत्तराखण्ड की इस जाॅच और उसकी रिपोर्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि बीते वर्ष अप्रैल में पूरा होकर इस वर्ष इस इंटेकवेल ने अल्मोड़ा नगर को पानी आपूर्ति करनी थी।

new-modern
gyan-vigyan