आंगनबाड़ी भर्ती :: अब 8 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

देहरादून:: प्रदेश की आंगनबाड़ी और सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए किसी भी कारण से अभी तक आवेदन नहीं कर पाई है, उनके लिए…

देहरादून:: प्रदेश की आंगनबाड़ी और सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए किसी भी कारण से अभी तक आवेदन नहीं कर पाई है, उनके लिए खुशखबरी है।
शासन ने अब आवेदन की तिथि 8 फरवरी तक बढ़ा दी है।

25
26

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों से आवेदको और जनप्रतिनिधियों द्वारा आवेदन का समय बढ़ाने के लिए निवेदन किया जा रहा था। आवेदकों की सुविधा को देखते हुए अब आवेदन का समय 08 फरवरी शाम 05:00 बजे तक बढ़ाया गया है।

उन्होंने कहा है कि 13 जनपदों में अब तक 50 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। अगर आप या आपकी कोई परिचित महिला अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाई है तो जल्द से जल्द यह काम पूरा कर लीजिए। रेखा आर्या ने अपने फेसबुक पेज पर यह पोस्ट की है।

Screenshot 2025 0130 185046