छात्रों ने की एक गलती तो दो साल तक लग सकता है बैन, सीबीएसई बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो जाएगी। अब परीक्षा शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं परीक्षा…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो जाएगी। अब परीक्षा शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारियों में लगे हुए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस वर्ष सीबीएसई के 10वीं, 12वीं परीक्षा में करीब 44 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा के दौरान नकल और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कुछ गाइडलाइंस जारी किए हैं। यदि कोई छात्र इन गाइडलाइंस का पालन नहीं करता है तो उन्हें 2 साल के लिए बोर्ड परीक्षा से बैन किया जा सकता है।

सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा से जुड़ी सभी गाइडलाइंस स्कूलों को दे दी हैं। अब स्कूल अधिकारी इन निर्देशों को छात्रों को बताएंगे। सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों और स्कूलों को चेतावनी दी है कि अगर नियमों का उल्लंघन किया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। आइए जानते हैं क्या है सीबीएसई की गाइडलाइंस

सीबीएसई की गाइडलाइंस के मुताबिक 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्र परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को नहीं ले जा सकते। अगर कोई छात्र इन चीजों के साथ पकड़ा जाता है तो उसे 2 साल के लिए परीक्षा में बैठने से रोक दिया जाएगा। इसके साथ ही जो छात्र परीक्षा से जुड़ी अफवाहें फैलाएंगे, उन्हें इस साल और अगले साल की परीक्षा से भी निलंबित कर दिया जाएगा।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में किया जाएगा। यह कदम परीक्षा केंद्रों पर पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उठाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि किसी भी गलत काम को रोका जा सके।

बोर्ड एग्जाम में अंदर क्या ले जा सकते हैं
सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा हॉल में इन चीजों को ले जाने की अनुमति है

  1. एडमिट कार्ड और स्कूल पहचान पत्र (नियमित छात्रों के लिए)
  2. प्रवेश पत्र और कोई भी सरकारी फोटो आइडेंटी कार्ड (प्राइवेट छात्रों के लिए)
  3. स्टेशनरी आइटम, जैसे कि ट्रांसपेरेंट पाउच, नीली/रॉयल ब्लू स्याही/बॉल प्वाइंट/जेल पेन, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, स्केल, इरेजर, राइटिंग पैड।
  4. एनालॉग घड़ी, ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल, वॉलेट, डिजाइनर चश्मा, पर्स, हैंडबैग आदि।