31 जनवरी के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, गेहूं को लेकर सावधानी बरते किसान

मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है जिससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। तीन दिन तापमान बढ़ने के बाद गुरुवार को फिर कोहरा…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है जिससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। तीन दिन तापमान बढ़ने के बाद गुरुवार को फिर कोहरा छाया रहा। 30 जनवरी तक तापमान सामान्य रहने के बाद फिर पारे के ऊपर चढ़ने का अनुमान है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

क्रॉप वेदर ग्रुप ने गेहूं उत्पादक किसानों को इसको लेकर सावधानी बरतने का सुझाव दिया है । कृषि अनुसंधान परिषद में गुरुवार को क्रॉप वेदर ग्रुप की बैठक का आयोजन क‍िया गया। बैठक में बताया गया कि 30 जनवरी तक प्रदेश के ज्यादातर कृषि अंचलों में औसत अधिकतम तापमान सामान्य के आस-पास रहने की संभावना है।

इसके बाद 31 जनवरी से छह फरवरी के दौरान प्रदेश के विंध्य क्षेत्र के दक्षिणी भाग में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। जबकि उत्तर-पूर्वी मैदानी क्षेत्र के पश्चिमी भाग और पूर्वी मैदानी क्षेत्र के पश्चिमी-उत्तर भाग में औसत न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान है।

अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि यदि तापमान अपेक्षाकृत अधिक होता है तो गेहूं में सिंचाई के बीच के अंतराल को कम करने की आवश्कता है। किसान सिंचाई करते समय जल निकासी का उचित प्रबंध रखें।

इसके अलावा उन्‍होंने बताया क‍ि जल जमाव पौधों को कमजोर बनाता है और तेज हवाओं की स्थिति में फसल के गिरने की आशंका रहेगी। वहीं उन्‍होंने गेहूं, राई-सरसों, मसूर, मटर, टमाटर, आम, आंवला आदि फसलों के रोग से बचाव के लिए भी सुझाव दिए गए हैं।

आपको बता दें क‍ि प्रदेश में इन दिनों मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। कहीं हल्की बूंदाबांदी हो रही है, तो कहीं घने कोहरे का असर है तो वहीं, कुछ जिलों में धूप से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने बताया है क‍ि अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम व‍िभाग के मुताब‍िक, आगे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। रविवार से मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके अलावा गणतंत्र दिवस पर पूरे यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।