निकाय चुनाव के बीच हुआ बड़ा हादसा : चुनावी बैनर निकालते हुए हाई टेंशन तार की चपेट में आया शख्स, मौत

देहरादून जिले के डोईवाला में नगर निकाय चुनाव के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। चुनावी बैनर उतारते हुए युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

देहरादून जिले के डोईवाला में नगर निकाय चुनाव के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। चुनावी बैनर उतारते हुए युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला डोईवाला क्षेत्र के अपर जौलीग्रांट का है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

जानकारी के मुताबिक डोईवाला के दुर्गा चौक के पास इंटर कॉलेज मार्ग पर 26 साल का मनोज दो मंजिला छत से चुनावी बैनर उतार रहा था।
तभी अचानक से वो हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। बताया जा रहा है कि हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक इस कदर झुलसा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

26 साल का मनोज विस्थापित क्षेत्र अठुरवाला का रहने वाला था. कुछ दिनों बाद ही मनोज का शादी होने वाली थी. इस घटना के बाद मनोज के घर में मातम पसर गया. वहीं पुलिस ने भी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।