पति ने हैवानियत की हदें की पार! पहले दी नशे की दवा,फिर अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजी

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में एक हैवान पति की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक पति ने पहले तो अपनी पत्नी…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में एक हैवान पति की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक पति ने पहले तो अपनी पत्नी को नशे की दवाई दी और जिसके बाद उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाएं और इसके बाद इसे अपने दोस्त को भेज दिए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

घटना के बाद पति पत्नी के पवित्र रिश्ते पर कलंक करने का काम पति ने किया। इस घटना के बाद पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।

महिला की शिकायत पर पति को यौन उत्पीड़न करने और उसकी पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

पति ने पहले अपनी पत्नी को नशे की दवा खिलाई और इसके बाद वह नशे के कारण बेहोश हो गई। इसी मौके का फायदा उठाकर पति ने उसके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो ले लिए। बाद में उसने ये फोटो और वीडियो सोशल मीडिया के जरिए अपने दोस्त को भेज दिए। महिला ने अश्लील फोटो और वीडियो भेजने पर आपत्ति जताई। लेकिन पति ने उसकी बात नहीं सुनी और उसके साथ मारपीट की।

महिला की शिकायत के मुताबिक़ इस घटना के बाद 18 जनवरी को पति के दोस्त ने उसको फोन किया और अश्लील बातें कही। इससे परेशान होकर महिला ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर इसकी शिकायत की।इस घटना के बाद पुलिस विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।