Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

पत्नी से हुआ विवाद तो शख्स ने उठाया भयावह कदम, हाइटेंशन लाइन को पकड़कर की आत्महत्या

एटा के आगरा रोड के क्रिश्चियन कॉलेज के समीप एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है। यहां पर एक शख्स ने पेड़ पर चढ़ कर…

एटा के आगरा रोड के क्रिश्चियन कॉलेज के समीप एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है। यहां पर एक शख्स ने पेड़ पर चढ़ कर हाई टेंशन तार को पकड़कर आत्महत्या कर ली। जिसका खौफनाक घटना का वीडियो सामने आया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


जैसे ही उसने तार को छुआ तो वह जलने लगा और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उसकी पत्नी मायके चली गई थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। इस घटना से बाद पुलिस और बिजली विभाग के लोग मौके पर पहुंचे और उसके शव को नीचे उतारा।


जानकारी के मुताबिक़ आगरा रोड के चुंगी के क्रिश्चियन कॉलेज के पास कुछ लोग जो लोहे की वस्तुएं बनाते है और झोपड़ी डालकर रहते है। इस जगह पर गोविंद नाम का शख्स भी रहता था।

बताया जा रहा है कुछ विवाद के चलते उसकी पत्नी मायके चली गई थी। जिसके चलते वह काफी परेशान था और उसने जान दे दी। इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @madanjournalist नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।


बताया जा रहा है की गोविंद शाम को एक पेड़ के पास आया और वहां पर एक आयशर वाहन खड़ा था। वह उसपर चढ़ गया और एक इसके बाद एक पेड़ पर चढ़ गया. इसके बाद उसने हाई टेंशन तार को पकड़ लिया। जैसे ही उसने तारों को पकड़ा, उसके शरीर से चिंगारियां निकलने लगी और वह जलने लगा। यह दृश्य देखने के बाद लोग भी डर गए और उन्होंने इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी।


घटना की जानकारी मिलते है पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा गया।

कोतवाली पुलिस स्टेशन के इंचार्ज राजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की गोविंद अपनी पत्नी के साथ झोपडी में रहता था और किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया था और जिसके कारण वह उसे छोड़कर मायके चली गई.तनाव के चलते उसने हाई टेंशन वायर को पकड़ लिया और उसकी मौत हो गई।