Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

यति नरसिंघानंद कुंभ में कदम से कदम मिलाने की कोशिश कर रहे थे योगी आदित्यनाथ से, फिर आगे देखें क्या हुआ उनके साथ? वीडियो वायरल

प्रयागराज महाकुंभ की तैयारी पूरी हो गई है। यह महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक होगा। इसमें दुनिया भर से लाखों साधु संत…

प्रयागराज महाकुंभ की तैयारी पूरी हो गई है। यह महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक होगा। इसमें दुनिया भर से लाखों साधु संत श्रद्धालु आएंगे। ये भव्य समागम 13 जनवरी को एक ड्रोन शो के साथ शुरू होगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


इसकी पूरी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कंधों पर उठा रखी है और उसकी तैयारी का जायजा भी लगातार ले रहे हैं और साधु संतो से भी लगातार वह मिल रहे हैं। संगम तट पर होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में कोई कमी न रह जाए इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार प्रयागराज के चक्कर लगा रहे हैं।


साधु संतों से बैठकें भी जारी हैं। इन सब के बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो यति नरसिंघानंद के साथ नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में वो आगे-आगे चल रहे हैं जबकि नरसिंघानंद पीछे उन्हें फॉलो करते दिख रहे हैं।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 30 सेकंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनकी आदित्यनाथ कुंभ में प्रयागराज में के साथ चल रहे हैं। वही उनके पीछे विवादित बयानों और हेट स्पीच के लिए जाने जाने वाले यति नरसिंघानंद भी नजर आते हैं।


वीडियो में देखा जा सकता है कि यति नरसिंघानंद सीएम योगी के करीब आने की कोशिश करते हैं। हालांकि, उनकी सुरक्षा में लगा एक पुलिस अधिकारी हाथ लगाकर नरसिंघानंद को आगे बढ़ने से रोक देता है।इसी दौरान सीएम योगी पलटते हैं और कुछ इशारा करते हैं।


वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम योगी अपने हाथ से कुछ इशारा करते हैं और जिस पुलिस अधिकारी ने अपना हाथ नरसिंघानंद के पास लगा रखा था, वो हट जाता है।

इसके बाद नरसिंघानंद को एक साइड में जाने का इशारा किया जाता है फिर यूपी सीएम अपने साथ चल रहे साधु का हाथ पकड़ते हैं और यति नरसिंहानंद योगी आदित्यनाथ के बगल में चल रहे साधु के पीछे चलते हुए दिखाई देते हैं।