Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

महाकुंभ से पहले HMPV का बड़ा खतरा, सामने आया पहला केस, जानिए देशभर में अब तक कितने लोगों में हुई पुष्टि

13 जनवरी से शुरू हो रहें महाकुंभ से पहले यूपी में HMPV का खतरा बढ़ गया है। लखनऊ शहर में HMPV का पहला मामला सामने…

13 जनवरी से शुरू हो रहें महाकुंभ से पहले यूपी में HMPV का खतरा बढ़ गया है। लखनऊ शहर में HMPV का पहला मामला सामने आया है। 60 वर्ष से की एक महिला पॉजिटिव पाई गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्रयागराज में महाकुंभ मेला आयोजित होने वाला है, जहां लाखों श्रद्धालु एकत्रित होंगे।


ऐसे में, इस वायरस के सामने आने से संक्रमण फैलने का भय भी है। स्वास्थ्य विभाग ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा है।


बुधवार को एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से महिला को बुखार था और उनकी सांस फूल रही थी। रात में उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ब्लड सैंपल की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब देशभर में इस वायरस के कुल 9 मामले सामने आए हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो दिन पहले इस वायरस को लेकर बैठक की थी। उन्होंने इस बैठक में मौसमी बीमारी और HMPV जैसे वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग विभाग को अलर्ट रहने के लिए कहा था।


स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, HMPV एक वायरल संक्रमण है, जो सांस संबंधी समस्याओं को जन्म देता है जिसका सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों और बच्चों पर है। यह बुजुर्गों और बच्चों पर अधिक अटैक करता है।

अभी तक इस वायरस के लिए कोई विशेष वैक्सीन नहीं है, लेकिन समय रहते सावधानी बरतने से इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस वायरस के फैलने का खतरा ज्यादा है, इसलिए सतर्कता बनाए रखना जरूरी है।