Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

क्या आप भी दरवाजे के पीछे टांगते है कपड़े, हां तो हो जाए सावधान, भुगतना पड़ेगा भयंकर परिणाम

हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत ही ज्यादा अहमियत दी जाती है। माना जाता है कि यदि वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर काम…

हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत ही ज्यादा अहमियत दी जाती है। माना जाता है कि यदि वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर काम किया जाए तो घर में खुशहाली और तरक्की बनी रहती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


हालांकि कई बार ऐसा होता है कि इंसान वास्तु नियमों की अनदेखी कर देता है, जिसकी वजह से इंसान को वास्तु दोष के भयंकर परिणाम भुगतना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में बेडरूम से लेकर किचन तक घर के हर कोने साथ ही दरवाजे से संबंधित नियम बताए गए हैं।

ऐसे में अक्सर लोग दरवाजे के पीछे हैंगर लगाकर कपड़े टांगना शुरू कर देते हैं। लेकिन वास्तु नियमों के अनुसार यह करना घर की खुशहाली के लिए खतरनाक साबित होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से क्या-क्या समस्याएं होती हैं।


वास्तु शास्त्र के मुताबिक, दरवाजे के ऊपरी हिस्से पर माता लक्ष्मी का वास माना जाता है।ऐसे में अगर दरवाजे के पीछे कपड़े टांगा जाता है तो इससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इसके कारण घर में आर्थिक तंगी आ जाती है, क्योंकि धन हानि के योग बन जाते हैं।


वास्तु नियमों के मुताबिक दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से घर की शांति भंग हो जाती है।घर में आए दिन कलह मची रहती है।इसके अलावा, ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा की जगह नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।


वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर दरवाजे के पीछे कपड़े टांगे जाते हैं तो इंसान को किसी काम में सफलता नहीं मिलती है।अगर इस आदत में सुधार न किया जाए raa आदमी के सफल होने की संभावना कम हो जाती है।


कपड़े टांगने की सही दिशा


वास्तु शास्त्र में कपड़े टांगने की सही दिशा बताई गई है। वास्तु नियमों के मुताबिक कपड़ों को पश्चिम और दक्षिण दिशा में ही टांगना चाहिए। कपड़ों को दरवाजे के पीछे टांगने के साथ पूर्व और उत्तर दिशा में भी टांगने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दिशा में कपड़ा टांगने से इंसान की बुद्धि पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।


नोट : ऊपर दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है उत्तरा न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता