उत्तराखंड में पांच जनवरी से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। यहां 5 जनवरी से लेकर 7 जनवरी के बीच राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों…

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। यहां 5 जनवरी से लेकर 7 जनवरी के बीच राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका जताई गई है। वहीं आज से लेकर 4 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। 5 जनवरी से मौसम फिर अंगड़ाई लेगा और पहाड़ों पर बर्फबारी होगी।


मौसम विभाग के मुताबिक 5 जनवरी से 7 जनवरी तक उत्तराखंड के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी जिलों में बर्फबारी होगी। उत्तरकाशी जिले में कुछ क्षेत्रों पर बर्फबारी होगी। इसके अलावा चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में बर्फबारी होगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


वहीं रामनगर और कालाढूंगी जैसे मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पहाड़ी इलाकों में भी शीत लहर का प्रकोप देखा जा रहा है।


ठंड के साथ कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार में कमी आई है। रामनगर और उसके आसपास के तापमान में भी काफी गिरावट आ गयी है।