Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

मुख्यमंत्री और ओवैसी के दावों पर अल्लू अर्जुन ने दिया करारा जवाब, बोले “मेरे चरित्र का हनन किया जा रहा है”

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी लेटेस्ट फिल्म पुष्पा 2 की सफलता को लेकर हर जगह छाए हुए हैं। इसके साथ ही उनके जुड़े हुए विवाद के…

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी लेटेस्ट फिल्म पुष्पा 2 की सफलता को लेकर हर जगह छाए हुए हैं। इसके साथ ही उनके जुड़े हुए विवाद के कारण भी पापुलैरिटी मिल रही है। थिएटर में हुई भगदड़ के कारण अल्लू पर लगातार कटाक्ष किया जा रहे हैं जिसकी वजह से उन्होंने अब अपना रिएक्शन दिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


आपको बता दे कि इस मामले का मुद्दा तेलंगाना विधानसभा में जोरों शोरो से उठाया गया। AIMIM के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने विधानसभा के भीतर अल्लू अर्जुन पर निशाना साधा है। इसके अलावा, सीएम रेवंत रेड्डी ने भी कहा कि हीरो लापरवाह था इस वजह से मौत की जानकारी होने के बावजूद थिएटर से बाहर नहीं जा रहा था।


पुष्पा 2 के एक्टर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह एक हादसा था। परिवार के प्रति सहानुभूति भी मैं व्यक्त कर रहा हूं। मैं किसी को ब्लेम नहीं करना चाहता। यह मेरा करैक्टर एसैसिनेशन है। कई गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं। जो कुछ भी हुआ है मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। कोई रोड शो नहीं हुआ था, इस बारे में गलत जानकारी फैलाई जा रही है।


इसके आगे अल्लू ने ये भी कहा कि- मुझे पब्लिकली ह्यूमिलियेट किया जा रहा है। मैं किसी विभाग या किसी राजनीतिक पार्टी का विरोध करने नहीं आया हूं। कम्यूनिकेशन गैप हुआ है। मुझे जज न किया जाए। मैं उस तरह का व्यक्ति नहीं हूं। मैंने 20-21 साल में ये इज्जत कमाई है, इसे एक शाम की घटना से खत्म करने की कोशिश की जा रही है।


अल्लू अर्जुन ने आगे कहा कि मैं पहले भी थिएटर में कई बार आया हूं। कई तरह की गलत जानकारियां रही है। उस दिन काफी भीड़ थी। अगले दिन मुझे इस घटना के बारे में पता चला कि वहां एक महिला की मौत हो गई है। मैं उस थिएटर में अपने बच्चों के साथ मूवी देख रहा था।”


अल्लू अर्जुन ने यह बताया कि मैं सभी से कहा कि आप उनसे मिले उसी दिन मुझ पर केस भी कर दिया गया। इसलिए मैं खुद पर्सनली उनसे मिलने नहीं जा पाया था।


अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस के लिए अपना प्यार जताते हुए ये भी कहा है कि वो अपने फैंस से प्यार करते हैं और वो उस फैमिली और उस बच्चे का ख्याल रखना चाहते हैं। मुझसे जो भी कुछ हो सकता है मैं जरूर करूंगा। मुझपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं।