Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

गाजियाबाद की सोसाइटी में हेलमेट पहनकर घूम रहे हैं लोग, सामने आया यह अजीबोगरीब मामला, वजह भी है बेहद खास

गाजियाबाद में राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव समिति के निवासियों को इन दिनों अपने सिर के सलामती काफी सता रही है। इसलिए वह हेलमेट पहनकर…

गाजियाबाद में राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव समिति के निवासियों को इन दिनों अपने सिर के सलामती काफी सता रही है। इसलिए वह हेलमेट पहनकर सोसाइटी में घूम रहे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


बताया जा रहा है कि समिति में कुछ दिन पहले एक फ्लैट के बालकनी से गमला गिर गया था जिसकी वजह से एक 72 वर्षीय वृद्ध बाल बाल बचे थे। उन्होंने बताया कि इन सबको देखते हुए सतर्कता जरूर बरतनी चाहिए। इसी वजह से सुबह शाम टहलने के लिए जब भी दिनेश सिंह निकलते हैं तो हेलमेट पहनकर ही निकलते हैं।


कुछ दिन पूर्व जब दिनेश सिंह समिति में टहल रहे थे तभी सोसायटी के एक टावर की बालकनी के बाहर रखा एक गमला आ गिरा था। इस घटना में दिनेश सिंह बाल-बाल बच गए थे। लेकिन आरडब्लूए ने इस मामले में कोई भी ध्यान नहीं दिया।


दिनेश सिंह का कहना है कि लोगों ने बालकनी से बाहर बिना तार से बंधे हुए गमले रखे हुए हैं जो अचानक से गिर जाते हैं जिसकी वजह से जान का खतरा भी बना रहता है। इसलिए हेलमेट पहनकर घूमना जरूरी है। वही गुलमोहर एनक्लेव आरडब्लूए के पूर्व महासचिव आर के गर्ग ने भी सभी निवासियों से अपने घरों के ऊपर बिना जाली लगे गमलों को हटाने की अपील की है।


गाजियाबाद में राज नगर एक्सटेंशन स्थित देविका स्काई पर सोसाइटी में सोमवार को वार्षिक आम बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक में बिल्डर से मेंटेनेंस हैंडोवर लेने की मांग भी उठाई गई।


फ्लैट ओनर्स फेडरेशन के सचिव चंद्र प्रकाश गुप्ता ने अपने विचार रखते हुए बताया कि अपार्टमेंट एक्ट 2010-2011 के अनुसार एओए के गठन के छह महीने के अंदर मेंटेनेंस हस्तांतरित आवश्यक रूप से करना होता है, उच्च न्यायालय द्वारा मेंटेनेंस हैंडओवर के आदेश पारित होने के बाद भी बिल्डर एओए को मेंटेनेंस का कार्य हैंडओवर नहीं दे रहा। जीडीए को इस विषय पर शिकायती पत्र दिया जा चुका है।


बैठक में समिति के निवासियों द्वारा प्रस्ताव पारित कर कर यह कहा गया की 30 दिनों में अगर बिल्डर द्वारा मेंटेनेंस एओए को नहीं दिया गया तो मेंटेनेंस का पैसा खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।


इस बैठक में फ्लैट ओनर्स फेडरेशन के अध्यक्ष राजकुमार त्यागी, महासचिव कैप्टेन गोपाल सिंह, एओए के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, सचिव सीपी गुप्ता, संजीव तिवारी, डा भूपिंद्र सोम, पंकज त्यागी की उपस्थिति रही।