पति की हत्या कर लाश को रखा घर के बाहर फिर की पूरे घर की सफाई और मिटाए सारे सबूत लेकिन फिर भी ऐसे पकड़ी गई महिला

सीकर के सदर थाना इलाके में सेवा गांव में 1 दिसंबर को सुबह घर के बाहर सड़क पर एक अधेड उम्र के आदमी पूरणमल का…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

सीकर के सदर थाना इलाके में सेवा गांव में 1 दिसंबर को सुबह घर के बाहर सड़क पर एक अधेड उम्र के आदमी पूरणमल का शव मिला था। पुलिस ने इस हत्या के बारे में पूरा खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि पूरणमल की हत्या उसकी पत्नी ने हीं की। पुलिस का कहना है कि पति शराब पीकर घर में आए दिन झगड़ा करता था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

मृतक की पत्नी सुनीता उर्फ पतासी ने पारिवारिक क्लेश के चलते क्रोध में आकर पति के साथ कमरे में लोहे की पाइप से मारपीट की और मुंह बंद कर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी पत्नी सुनीता ने अपने आप को बचाने के लिए पति के शव को घर के बाहर डाल दिया और आंगन में झाड़ू लगा दी और कमरे से खून के धब्बे भी साथ के पुलिस जांच और संदेह के आधार पर सदर थाना पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए महिला को गिरफ्तार किया।

सदर थाना पुलिस को जब एक दिसंबर की सुबह सेवा गांव में शव मिलने की सूचना मिली तो पुलिस ने डॉग स्क्वायड और FSL टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य उठाए। मृतक के पूरणमल के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी थे।

ऐसे में पुलिस ने हत्या के एंगल से पूरे मामले की जांच शुरू की। मामले को लेकर जब आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई गई तो सामने आया कि मृतक और उसकी पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था।

वही इस जाट में सामने आया कि मृतक पूरणमल के कमरे में खून करने के बाद साफ सफाई भी की गई है। कमरे को सिर्फ व्यवस्थित किया गया है। पुलिस ने जब गहराई से जांच की तो कमरे में खून के धब्बे मिले।

जिसके चलते पत्नी पर संदेह हुआ और जब आरोपी महिला सुनिता उर्फ पतासी से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिस पर उसे गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ की जा रही है।