Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

क्रिकेट टूर्नामेंट खेल कर वापस लौट रहे युवाओं की कार खाई में गिरी पांच लोगों के मरने की आशंका

डेस्क:- चमोली जिले के नीति घाटी में बीती रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है , दुर्घटना में एक कार के खाई में गिरने से…

डेस्क:- चमोली जिले के नीति घाटी में बीती रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है , दुर्घटना में एक कार के खाई में गिरने से पांच लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है|
नीति घाटी के मलारी हाईवे पर काली मंदिर के पास यह हादसा हुआ हादसे में पांच लोगों की मरने की आशंक जताई जा रही है। सभी स्‍थानीय लोग बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना बीती रात करीब साढ़े आठ बजे की है। दुर्घटना का पता सुबह चला। सूचना पर पुलिस-प्रशासन और सेना की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में पांच लोगों के मारे जाने की प्राथमिक सूचना ग
है फिलहाल जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बताया गया कि कार सवार युवक नीति घाटी के फरकिया गांव मे क्रिकेट टूणामेंट में शामिल होकर वापस आ रहे थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25