अल्मोड़ा : जयन्ती पर याद की गई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी

Almora: Former Prime Minister Indira Gandhi remembered on her birth anniversary अल्मोड़ा: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

Almora: Former Prime Minister Indira Gandhi remembered on her birth anniversary

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी एंव भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके द्वारा भारत वर्ष के लिए दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें याद किया गया। कहा कि इंदिरा भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की। उनका नेतृत्व और दूरदर्शिता ने भारत को कई चुनौतियों का सामना करने में मदद किया।
वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ अभियान चलाया, जिसका उद्देश्य देश से गरीबी को हटाना था। उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली।
इंदिरा के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान के साथ युद्ध में विजय प्राप्त की और बांग्लादेश की स्वतंत्रता की स्थापना की।
उन्होंने भारत की विदेश नीति को मजबूत किया और देश को विश्व समुदाय में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी,आनंद सिंह बगडवाल,प्रताप सत्याल,राधा बिष्ट,शोभा जोशी ,गीता मेहरा,विनोद वैष्णव,दीपक कुमार, दीपा शाह, शरद शाह, संजू सिंह, लता तिवारी,तारा भंडारी,सरस्वती देवी,सुंदर सिंह,अमित बिष्ट,राजेंद्र बिष्ट,पूरन रौतेला,नारायण दत्त पांडे, पवन मेहरा,संदीप तड़ागी, बाल विक्रम सिंह रावत, देव मिश्रा शशांक बिष्ट, वीरेंद्र बंगारी सुरेंद्र धामी,रमेश नेगी आदि मौजूद रहे।