Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बदला, मैदान से लेकर पहाड़ी इलाकों तक बढी ठंड, कोहरे का येलो अलर्ट किया गया जारी

आने वाले दिनों में देहरादून और आसपास के क्षेत्र में शुष्क मौसम रहेगा और दिन के समय चटक धूप भी देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

आने वाले दिनों में देहरादून और आसपास के क्षेत्र में शुष्क मौसम रहेगा और दिन के समय चटक धूप भी देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस के बढ़ोतरी होने की संभावना है। हरिद्वार और रुड़की उधम सिंह नगर में बुधवार से सुबह के समय घर कोहरा घना होने की संभावना है। इसे देखते हुए क्षेत्र में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और शाम ठंड बढ़ने की संभावना है। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक यानी 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान से 1 डिग्री सेल्सियस कम 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

उधमसिंह नगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 26.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक का कहना है कि आने वाले दिनों में राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। 20 से 22 नवंबर तक हरिद्वार, उधम सिंह नगर में घना कोहरा पड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रुड़की शहर और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह जहां वातावरण में कोहरा दिखाई दिया। वही दिन के समय चमकदार धूप दिखाई दी लेकिन लोगों को दिनभर ठंडक का एहसास हुआ जिसकी वजह से अब गर्म कपड़े भी नजर आ रहे हैं शिक्षा नगरी में भी सोमवार को ठंडक रही।

सुबह के समय वातावरण में कोहरा छाया रहा। इसके चलते दृश्यता कम रही। ऐसे में वाहन चालक गाड़ी की लाइट जलाकर गंतव्य की ओर बढ़ते दिखे। सुबह साढ़े आठ बजे के बाद धीरे-धीरे कोहरा छंटने लगा, लेकिन आसमान में हल्के बादल छाए रहे। सुबह ग्यारह बजे के बाद धीरे-धीरे मौसम साफ हुआ और धूप खिल गई, लेकिन धूप की चमक हल्की ही रही।

मौसम के बदलने के कारण शहर के दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले में मंगलवार सुबह वातावरण में कोहरा छाने का पूर्वानुमान है।