जानिए कौन खरीद सकता है भारत आटा और भारत राइस, क्या दिखानी पड़ेगी कोई आईडी कार्ड या है फ्री?

भारत सरकार ने बढ़ती हुई महंगाई को देखकर गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए कम दामों में आटा और चावल देना शुरू किया है। सरकार ने…

भारत सरकार ने बढ़ती हुई महंगाई को देखकर गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए कम दामों में आटा और चावल देना शुरू किया है। सरकार ने इसके लिए भारत आटा ब्रांड नाम से आटा और भारत राइस नाम से चावल देने शुरू किए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सरकार पिछले साल पूरे देश भर में 27.50 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से गेहूं का आटा दिया गया था तो वही 29 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से चावल दिए गए थे। भारत सरकार के केंद्रीय भंडार के जरिए एनसीसीएफ, सहकारी समितियों , नेफैड के जरिए इसका वितरण हुआ था।

अब एक बार फिर से सरकार ने कम कीमतों पर लोगों के लिए भारत आटा और भारत चावल की बिक्री शुरू कर दी है।

भारत आटा और भारत चावल की इस बार कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी की गई है फिर भी यह बाजार के भाव से काफी कम है। एक बार भारत आटा की कीमत ₹30 प्रति किलोग्राम है तो वहीं भारत चावल की कीमत ₹34 किलोग्राम है। भारत आटा और भारत चावल खरीदने को लेकर अब लोगों के मन में सवाल भी आ रहे हैं।

क्या भारत आटा और भारत चावल खरीदने के लिए कोई आईडी कार्ड दिखाना होगा या इसके लिए कोई अलग से नियम बने हैं।

इसके अलावा अगर आप भारत आटा ऑनलाइन खरीदन चाहते हैं तो आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। इसके लिए आप जियो मार्ट के इस लिंक https://www.jiomart.com/p/groceries/baharat-atta-10kg-pp/607008444 पर जा सकते हैं।