जानिए भारत के उन जगहों के बारे में जहां छठ पूजा पर लगा दिया गया बैन, नहीं पूजी गई छठी मैया

छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ ऐसी जगह भी हैं जहां छठ महापर्व पर बैन…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ ऐसी जगह भी हैं जहां छठ महापर्व पर बैन लगाया जा चुका है। हिंदुओं के लिए छठ सिर्फ पूजा नहीं है इसे महापर्व का दर्जा दिया जाता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

वैसे तो साल में दो बार छठ का आयोजन होता है लेकिन कार्तिक महीने वाली छठ की महिमा अलग ही है। चार दिन चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत नहाए खाए से शुरू होती है। इसके अगले दिन खरना होता है और फिर शाम की पहली अर्घ और फिर उगते सूरज को अर्घ देने के साथ ही महापर्व का समापन हो जाता है।

पूरे भारत के कई हिस्सों में इस महापर्व को मनाया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ ऐसी जगह भी है जहां इस महापर्व पर बैन लगाया जा चुका है। आखिर कौन दी हैं वो जगहें और क्यों ऐसा फैसला किया गया, आइये आपको बताते हैं।

आपको बता दे की 2020 में पंचकूला हरियाणा में छठ पूजा पर बैन लगा दिया गया था। पब्लिक प्लेस में लोगों को छठ के लिए एकत्रित होने से मना किया गया। ऐसा कोरोना की वजह से किया गया था। हालांकि लोग अपने घर की छत पर आज भी छठ की पूजा कर सकते हैं।

-2020 और इसके अगले साल, दिल्ली में भी छठ पर बैन लगाया गया था। Delhi Disaster Management Authority (DDMA) ने कोरोना को देखते हुए ऐसा फैसला किया था। लोगों से घर में ही छठ करने की अपील की गई थी।

-इस साल बिहार के आरा में तीन घाटों पर छठ करने पर बैन लगाया गया है। ऐसा इन घाटों की स्थिति देखते हुए फैसला किया गया है। ये सारे घाट काफी गहरे और दलदल की तरह हैं। ऐसे में इसमें छठ करना लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है। इस वजह से यहां छठ पर पाबंदी लगा दी गई है।