Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा के एसएसआई हरड़िया को मिला पुलिस प्रहरी सम्मान,विभाग में हर्ष का माहौल

अल्मोड़ा। देहरादून में आयोजित पुलिस प्रहरी सम्मान कार्यक्रम में अल्मोड़ा में कार्यरत गणेश सिंह हरड़िया को पुलिस प्रहरी सम्मान मिला है। देहरादून में राज्यपाल बेबी…

haradiya2

अल्मोड़ा। देहरादून में आयोजित पुलिस प्रहरी सम्मान कार्यक्रम में अल्मोड़ा में कार्यरत गणेश सिंह हरड़िया को पुलिस प्रहरी सम्मान मिला है। देहरादून में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने यह पुरस्कार दिया। इस मौके पर डीजीपी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार, आइएएस डा.पंकज पांडे सहित कई पुलिस अधिकारी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
haradiya1


मंगलवार को देहरादून के सोलीटेर होटल में एक निजि चैनल की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। अल्मोड़ा के पुलिसकर्मी गणेश सिंह हरड़िया को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। उनके अलावा प्रदेश के 14 पुलिस कर्मियों को यह सम्मान मिला। अल्मोड़ा से केवल एसएसआई हरड़िया का चयन हुआ था। यातायात नियंत्रण सहित ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। चैनल की ओर से वरिष्ठ पत्रकार व चैनल के संपादक अनुपम त्रिवेदी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि सहित सभी वक्ताओं ने सेवा क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य के लिए सभी चयनित पुलिस कर्मियों की सराहना की। साथ ही सेवा काल में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया। पुलिस कर्मी हरड़िया को यह सम्मान मिलने पर उनके साथियों, पुलिस ​कर्मियों सहित नगर के समस्त सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

haradiya 3
प्रदेश में इन पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान