अपडेट : कोसी में नहाने गये दूसरे बच्चे का शव निकाला

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

राजेश पन्त

new-modern

बेतालघाट। बेतालघाट ब्लॉक में कोसी में नहाते समय डूबे दूसरे बच्चे का शव एसडीआरएफ के टीम ने बरामद कर लिया है। एक बच्चे का शव सुबह ही स्थानीय युवक ने निकाला।

https://uttranews.com/2019/06/25/rastriya-shok-rajkeeya-shok-uttrakhand/

बताते चले कि सिटी धारकोट गांव में दो बच्चे मंगलवार सांय 4 बजे कोसी नदी में नहाने गए थे। और दोनों नहाते नहाते गहरे पानी में चले गए। और वही डूब गए। डूबे बच्चे में से एक 12 वर्षीय बालक धीरज बिष्ट पुत्र हीरा सिंह केे शव को सुबह निकाल लिया गया था। दूसरे बच्चे गोकुल सिंह को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ की टीम को मशक्कत करनी पड़ी। पानी काफी गहरा होने के कारण जेसीबी लगाकर पानी के रूख को मोड़ा गया। तब जाकर उसके शव को निकाला जा सका। मृतक की आयु 15 वर्ष है। इस हृदय विदारक घटना से दोनों बच्चों के घर में कोहराम मचा हुआ है।