दीपावली की पूजा के बाद दीपक जलाकर सो गया परिवार, रात को भड़की आग, पति पत्नी समेत 3 जिंदा जले

कानपुर में बृहस्पतिवार 31 अक्टूबर को बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है, दीपावली की पूजा के बाद पति पत्नी मंदिर में दिया…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

कानपुर में बृहस्पतिवार 31 अक्टूबर को बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है, दीपावली की पूजा के बाद पति पत्नी मंदिर में दिया जलाकर सो गए। इसके बाद दिए से घर में आग लग गई और धीरे-धीरे इस आग ने विकराल रूप ले लिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

पति-पत्नी बेडरूम से बाहर नहीं निकल पाए। धुआं उठता देखकर आसपास के लोग पहुंचे। फायर ब्रिगेड को सूचना दी।आग बुझाकर पति-पत्नी और बच्चे को निकाला। गंभीर रूप से झुलसे तीनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने पति-पत्नी और बेटे को मृत घोषित कर दिया। पूरा मामला ​​​​काकादेव इलाके का है।

कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में एक घर में बृहस्पतिवार को अचानक भयंकर आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। घटना देर रात करीब 2:30 बजे की है। बताया जा रहा है की सूचना मिलते ही पुलिस ऑफ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बूझाकर अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश भी की गई।टीम की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मात्र छाया हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, पांडू नगर इलाके में रहने वाले संजय श्यामदासानी अपनी पत्नी कनिका श्यामदासानी और हाउस मेड छवि चौहान और बेटे के साथ रहते थे। गुरुवार की रात पति पत्नि ने दिवाली की पूजा की। पूजा के बाद घर में ही आरती के करने के बाद मंदिर में एक दिया जलाया। इसके बाद दोनों सोने चले गए।

इसके कुछ देर बाद दिए की आग की चपेट में पूरा घर आ गया। पूरे घर में धुआं और आग फैल गई। हादसे में संजय श्यामदासानी उनकी पत्नी और बेटे बुरी तरह से झुलस गए। हालांकि तीनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन एक-एक कर सभी ने दम तोड़ दिया।