जाने उत्तराखंड में मौसम अपडेट, दिन और रात के तापमान में है दोगुना अंतर, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज धूप खिली हुई है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्र में भी…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज धूप खिली हुई है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्र में भी दिन में तपिश बनी हुई है और रात के बारे में इतनी गिरावट है कि ठिठुरन महसूस की जा रही है। इन दिनों ज्यादातर क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखा जा सकता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान धूप खिली रहने के साथ हल्की हवाएं चलेंगे पारे में मामूली गिरावट के आसार हैं।

प्रदेश में सुबह से चटक धूप खिली दिखाई दे रही है। वही दिन में तपिश बाद के गर्मी भी महसूस हो रही है पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह शाम ठंडक बढ़ रही है। देहरादून का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी प्रकार अन्य क्षेत्रों में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दोगुना अंतर है। हालांकि, दोनों ही तापमान सामान्य से अधिक हैं। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि प्रदेश में अगले कुछ दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा फिलहाल कहीं वर्षा के आसार नहीं है। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।

मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर भी काफी प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए बच्चों को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर का कहना है कि इस दौरान बच्चों के खान-पान में पहनावे पर विशेष ध्यान दें। बच्चों को ठंडे पानी से न नहलाएं। गुनगुना पानी पिलाए। खुले बदन ना सुलाएं। ठंड लगने पर चादर से उन्हें ढक दें।तबीयत खराब होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।

शहर

देहरादून-अधिकतम 31.5 ,न्यूनतम16.3
ऊधमसिंह नगर-अधिकतम 33.5 ,न्यूनतम18.0
मुक्तेश्वर-अधिकतम 23.7,न्यूनतम 10.5
नई टिहरी- अधिकतम24.7,न्यूनतम 12.4

ये बरतें सावधानी

इस मौसम में संक्रमण का खतरा होता है। ऐसे में पहनावे पर खास ध्यान दें। हल्के गर्म कपड़े पहनें।
खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। पौष्टिक आहार लेना चाहिए, इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
ठंडे पदार्थों का सेवन भी कई बार वायरल बुखार का कारण बन जाता है। अगर सिर दर्द या बुखार महसूस हो तो अपनी मर्जी से दवा न लें। विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह लें।