उत्तराखंड में दो महिलाएं पकड़ी गई 50 लाख रुपए के स्मैक के साथ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसटीएफ की एंट्री नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने देहरादून में 50 लाख रुपए के स्मैक के साथ दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

एसटीएफ की एंट्री नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने देहरादून में 50 लाख रुपए के स्मैक के साथ दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं के कब्जे से इसमें तस्करी कर कमाए गए 5.57 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

दोनों महिला नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की निवासी हैं।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर का कहना है कि कार्यवाही नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में दूरदर्शन भवन के सामने की गई। 45 वर्षीय महिला प्रीति श्री पत्नी दिनेश निवासी दीप नगर नेहरू कॉलोनी को गिरफ्तार करते हुए 178 ग्राम स्मैक बरामद की गई पकड़ी गई।तस्कर ने पूछताछ में बताया कि वह बरामद स्मैक को बिलासपुर, रामपुर, यूपी से खरीदकर लाई।

बताया जा रहा है कि जिस मकान में वह किराए पर रहती है।अनीता पत्नी जगदीश स्थानीय स्तर पर स्मैक बेचने का काम करती है। उसने स्मैक यूपी से लाने के लिए भेजा था। अनीता अपने घर पर रहने का किराया भी प्रीति से नहीं लेती है। पुलिस ने प्रीति के घर रेड की।

इस दौरान 5.57 लाख रुपये नगदी बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने 52 वर्षीय अनिता को गिरफ्तार कर लिया। दोनों महिलाओं के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।