वायुसेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट ने की आत्महत्या, कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला शव

आगरा के खेरिया स्थित वायुसेना परिसर में फ्लाइट लेफ्टिनेंट का शव मंगलवार की सुबह फंदे पर लटका मिला। 32 वर्षीय फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल नालंदा, बिहार…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

आगरा के खेरिया स्थित वायुसेना परिसर में फ्लाइट लेफ्टिनेंट का शव मंगलवार की सुबह फंदे पर लटका मिला। 32 वर्षीय फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल नालंदा, बिहार निवासी थे। वायुसेना प्रशासन इस मामले की जांच में जुटा हुआ है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

वही डीसीएपी सिटी सूरज राय के अनुसार, फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल सोमवार रात अपने आवास में सोए थे। तभी मंगलवार सुबह देर तक वह नहीं उठे तो स्टाफ ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उनका शव बेड के ऊपर लगे पंखे पर बैडशीट से लटका हुआ मिला।

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट ने सोमवार रात साथियों के साथ खाना खाया और हंसी-मजाक किया, लेकिन अगली सुबह उनका शव फंदे पर लटका मिला।वह बिहार में गांव मोरारा, बिहार शरीफ, नालंदा के रहने वाले थे। वायु सेना प्रशासन ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

डीसीपी सिटी, सूरज कुमार राय ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वायुसेना स्टेशन से फ्लाइट लेफ्टिनेंट के आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी गई थी। थाना शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।

वहीं पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वही मामले में एयरफोर्स और पुलिस की तरफ से जांच शुरू कर दी गई है।

उनके दोस्तों और साथियों से जानकारी ली जा रही है। परिवार के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।जुलाई में अग्निवीर ने की थी आत्महत्या
इससे पहले 5 जुलाई 2024 को आगरा में 22 साल के अग्निवीर श्रीकांत चौधरी ने आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपनी सरकारी लाइसेंसी इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली थी। श्रीकांत गांव नारायणपुर के रहने वाले थे।