इस बार उत्तराखंड में 41 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा, अब बंद हो जाएंगे कपाट

उत्तराखंड में इस साल चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या 41 लाख के आंकड़ों को पार कर गई है। इस बारे…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

उत्तराखंड में इस साल चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या 41 लाख के आंकड़ों को पार कर गई है। इस बारे में अधिकारियों ने जानकारी दी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताया जा रहा है कि चार धाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन का कहना है कि इस वर्ष अब तक कुल 41,13081 तीर्थयात्री केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित चार धाम मंदिरों में दर्शन कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि को देखते हुए सरकार ने अगले वर्ष यात्रा की व्यवस्थाओं में और ज्यादा विस्तार करने का फैसला किया है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को 23,649 तीर्थयात्रियों ने इन मंदिरों में दर्शन किए जबकि मंगलवार को यह संख्या 26,726 रही।

जैसा कि सभी जानते कि अब चार धाम यात्रा का अंतिम चरण शुरू हो चुका है। अंतिम चरण के तहत केदारनाथ, यमुनोत्री के कपाट 3 नवंबर को बंद हो जाएंगे जबकि गंगोत्री के कपाट 2 नवंबर को बंद होंगे और बद्रीनाथ के कपाट 17 नवंबर को बंद हो जाएंगे।