उत्तराखंड में ट्रेनिंग ले रहा पैराग्लाइडर गिरा टिहरी झील में, एसडीआरएफ ने बचाई जान

उत्तराखंड के टिहरी में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया जा रहा है कि पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान एक पैराग्लाइडर अचानक…

उत्तराखंड के टिहरी में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया जा रहा है कि पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान एक पैराग्लाइडर अचानक से अपना बैलेंस खो बैठा और कोटि कालोनी के पास टिहरी झील में जा गिरा। झील में डूब रहे पैराग्लाइडर के लिए एसडीआरएफ के जवान तुरंत पहुंचे और उन्होंने पैराग्लाइडर की जान बचा ली।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताया जा रहा है कि पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण पर्यटन विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है जिसमें पैराग्लाइडर को पैराशूट की सहायता से प्रताप नगर से कोटि कॉलोनी तक आना होता है।

लोगों का कहना है कि जिस समय ये हादसा हुआ झील में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम पहले से ही काम कर रही थी। इसी बीच एसडीआरएफ के आरक्षी राकेश रावत को पैराग्लाइडर झील में गिरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने तुरंत मोटर बोट के सहारे पैराग्लाइडर को बचा लिया।

पैराग्लाइडर ने अपना नाम युवक ऋषि, उम्र 26, निवासी नैनीताल बताया है। वहीं, ऋषि ने बताया कि SDRF टीम द्वारा बिना देरी किए तत्काल मोटर बोट की सहायता से उन्हें बचाया गया है। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ ने सकुशल उन्हें बोट में चढ़ाकर सुरक्षित स्थान पर तुरंत पहुंचाया।

आपको बता दे कि टिहरी झील में वॉटर स्पोर्ट्स कप समेत अन्य साहसिक खेल आयोजित किए जाते हैं। टिहरी झील के ऊपर पहली बार स्काई डाइविंग शो का आयोजन किया गया था।