गंगा नदी में डूबने से इस बॉलीवुड अभिनेता की हुई मौत, धार्मिक अनुष्ठान के लिए गए थे अपने गांव

बॉलीवुड अभिनेता अजय कुमार शाह की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई है। वहीं मुंबई निवासी अभिनेता अजय कुमार अपने गांव आरा आये।…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

बॉलीवुड अभिनेता अजय कुमार शाह की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई है। वहीं मुंबई निवासी अभिनेता अजय कुमार अपने गांव आरा आये। अजय कुमार धार्मिक पूजा करने के लिए गंगा स्नान करने गये थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

तभी नदी में डूबने से अजय कुमार की मौत हो गयी। वहीं बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस के सामने एक्टर के शव को बाहर निकाल दिया है।

मृतक अभिनेता अजय कुमार ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। अजय कुमार ने हेराफेरी, खट्टा मीठा, चुपके चुपके और भागम भाग जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाई। एक्टिंग के साथ-साथ अजय कुमार मुंबई में एक एक्टिंग स्कूल भी चलाते थे। इस स्कूल के माध्यम से अजय कुमार ने कई उभरते कलाकारों का मार्गदर्शन किया।


वहीं 56 वर्षीय अजय कुमार साह अपने घर आरा आये थे। लेकिन अजय कुमार अचानक दो दिनों के लिए लापता हो गये। जिस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो गंगा नदी के किनारे अजय कुमार का चप्पल मिला। जिस पर उन्हें संदेह हुआ इसी के आधार पर नदी में खोजबीन के दौरान अजयकुमार साह का शव मिला। अजय कुमार अविवाहित थे, उनके अरुण शाह और राजकुमार शाह नाम के दो भाई और एक बहन बबीता देवी हैं।

वहीं नदी किनारे चप्पल मिलने के बाद अजय कुमार साह के परिवार ने आरा नगर थाने को सूचना दी। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया और अजय कुमार साह का शव बरामद किया गया। अजय कुमार की मौत की खबर से उनके करीबी लोगों और उनके शिष्यों को झटका लगा है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नदी में नहाते समय बेहद सावधान रहना चाहिए।