हुक्का क्लब की रामलीला: केवट प्रसंग व सुमंत विलाप को खूब मिली तालियां

Hookah Club’s Ramlila: Kevat Prasang and Sumant Vilap got a lot of applause अल्मोड़ा:श्री लक्ष्मी भंडार( हुक्का क्लब) द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव 2024 के पंचम…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Hookah Club’s Ramlila: Kevat Prasang and Sumant Vilap got a lot of applause

अल्मोड़ा:श्री लक्ष्मी भंडार( हुक्का क्लब) द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव 2024 के पंचम दिवस के अवसर पर राम सीता लक्ष्मण वन गमन, केवट प्रसंग, भिल्ल प्रसंग,वनवासिन प्रसंग,वाल्मीकि प्रसंग ,सुमन्त विलाप, श्रवण कुमार प्रसंग, दशरथ मरण, भारत कैकई संवाद, चित्रकूट में भरत मिलाप तक रामलीला का मंचन किया गया।


रात हुई रामलीला में देर रात तक दर्शको ने लीला का आनंद लिया, केवट प्रसंग, श्रवण भक्ति सहित राम लक्ष्मण के अभिनय को दर्शकों का विशेष महत्व मिला रहा है,चित्रकूट में भरत मिलाप में राम विलाप के दृश्य ने दर्शकों की आंखे नम कर दी।

लीला का शुभारंभ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा, जगदीश वर्मा,हेम साह,हिमांशु साह, मनोज बिष्ट, अनिल वर्मा ने दीप जलाकर किया, मुख्य अतिथि अरुण वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और भगवान राम के आदर्श पर चलने का आह्वाहन किया। मनोज बिष्ट ने कहा कि श्री लक्ष्मी भंडार की रामलीला विश्व प्रशिद्ध रामलीला है, कार्यक्रम का संचालन धीरज साह ने किया, इस दौरान संस्था अध्यक्ष धरणीधर पांडे, मनोज साह, विनीत बिष्ट, हरेन्द्र वर्मा, चंद्रशेखर काण्डपाल, नारायण बिष्ट, रोहित साह, भारत गोस्वामी,अभय उप्रेती ललित मोहन साह, सुबोध नयाल,अर्जुन नयाल, राजेश साह, मनिकरण गुप्ता, विजय चौहान,विनोद थापा, ललित प्रकाश, पूजा थापा, कँचन बिष्ट, अभय साह, दीपक वर्मा, भाष्कर साह, विवेक वर्मा,अजय साह, यश साह, दीक्षा साह, प्रियांशु साह, दीवान कनवाल, दीवान बिष्ट, कैलाश साह,जगत मोहन जोशी,अमित साह, चहक त्रिपाठी,रवीना, सुमित साह, संजय साह,सुंदर जनोटी,कमल वर्मा,संजय वर्मा टैनी, अजय चौहान,मीनाक्षी साह,मीनाक्षी जोशी, चम्पा जोशी,डॉ ललित चन्द्र जोशी ,मानस वाणी, विनोद गिरी गोस्वामी, हेम गिरि गोस्वामी, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।