भाजपा का यह मंत्री शामिल होना चाहता है कांग्रेस में, अब बीजेपी और आरएसएस में मचा बवाल

कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा का कहना है कि नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री किरेन रिजिजू कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। उनका कहना है…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा का कहना है कि नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री किरेन रिजिजू कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। उनका कहना है कि वह पहले भी कांग्रेस में रह चुके हैं और वह वापस आना चाहते हैं। पवन खेड़ा ने कहा कि हम किरेन के दिल की बात समझ रहे हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस में आने के लिए उन्हें अभी कई साल का इंतजार और करना पड़ेगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जब विपक्ष के नेता बने तब मुझे लगता था कि उनमें कुछ सुधार आएगा लेकिन वह सुधरने के बजाय और बिगड़ते ही चले गए। रिजिजू ने कहा कि राहुल लगातार देश में विरोध उत्पन्न कर रहे हैं और विदेश में भारत के विरोधियों के साथ खुलेआम घूमते हुए भी नजर आते हैं।

मालूम हो किरेन रिजिजू बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश से आने वाले रिजिजू लगातार 10 साल से केंद्र में मंत्री हैं। नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री थे।

इसके बाद 2019 से 2021 तक वह केंद्रीय खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे फिर 2021 से 2023 तक केंद्रीय कानून मंत्री। उसके बाद 2023 से 2024 तक केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री। इसके बाद मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में वे संसदीय कार्य मंत्री हैं।